फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Video of policemen riding triple viral: Madam, I was fined Rs 1000, you should also be fined

ट्रिपल सवारी कर रहीं सिपाहियों का वीडियो वायरल: युवक बोला- मैडम मेरा काटा एक हजार का चालान, आपका भी कटना चाहिए

Mon, 03 Jun 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 12:48 PM IST
सार

फतनपुर थाने में तैनात तीन महिला आरक्षियों की स्कूटी से फर्राटा भरते समय बाइक सवार दो युवक उनका वीडियो बनाते हुए बोल रहे कि हेलमेट नहीं लगाए थे तो उसका एक हजार रुपये का चालान कट गया। आप लोग तो तीन सवारी हो। वीडियो बनाते बोलते रहे कि थाने चलें, वहीं आप पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Video of policemen riding triple viral: Madam, I was fined Rs 1000, you should also be fined
महिला सिपाहियों का तीन सवारी चलते वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तीन महिला पुलिसकर्मी एक स्कूटर पर बैठकर जा रही थीं। उनके बगल दूसरी बाइक पर चल रहा एक युवक उनकी वीडियो बना रहा था। युवक ने महिला सिपहियों से कहा कि मैडम बहुत सही आप लोगों ने बिना हेलमेट के मेरा एक हजार का चालान काट दिया। आप भी तो ट्रिपल सवारी कर रही हैं। जो नियम के विपरीत है। कार्रवाई तो आप पर भी होनी चाहिए। हालांकि महिला सिपाही युवक से मोबाइल छीनती भी नजर आई। ऐसा करने वाले युवकों पर फतनपुर पुलिस शिकंजा कसने के लिए उनके घरों पर दबिश पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन






फतनपुर थाने में तैनात तीन महिला आरक्षियों की स्कूटी से फर्राटा भरते समय बाइक सवार दो युवक उनका वीडियो बनाते हुए बोल रहे कि हेलमेट नहीं लगाए थे तो उसका एक हजार रुपये का चालान कट गया। आप लोग तो तीन सवारी हो। वीडियो बनाते बोलते रहे कि थाने चलें, वहीं आप पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक बाइक चला रहे अपने साथी को स्कूटी का नंबर कैमरे में कैद करने के लिए बार-बार आगे पीछे करने को भी कह रहा था। हालांकि 42 सेकंड के इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। यह वीडियो बृहस्पतिवार को बताया जा रहा है। यह भी सामने आ रहा है कि जिन युवकों ने महिला आरक्षियों का वीडियो बनाया है। उनके घर पर पुलिस दबिश दे रही है। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला आरक्षी की स्कूटी का भी चालान किया गया है। किसी के घर दबिश नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed