{"_id":"66bf0a57b2214e4f21062209","slug":"video-of-inspector-s-dance-went-viral-on-social-media-feet-started-tapping-as-soon-as-patriotic-song-was-play-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : दरोगा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देशभक्ति गीत बजते ही थिकरने लगे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : दरोगा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देशभक्ति गीत बजते ही थिकरने लगे पैर
Fri, 16 Aug 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2024 01:44 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत पर उन्होंने जबर्दस्त डांस प्रस्तुत किया। थाने के सभी पुलिसकर्मी डांस का वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
दरोगा सचिन पटेल ने देशभक्ति गीत पर जमकर किया डांस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाने पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दरोगा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन पटेल नाम का यह दरोगा सांगीपुर थाने में तैनात है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत पर उन्होंने जबर्दस्त डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
थाने के सभी पुलिसकर्मी डांस का वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक मिनट छह सेकंड के वीडियो में दरोगा जमकर थिरक रहा है।
विज्ञापन