फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vibha sprints in 100m, Rizwan tops in 200m

Pratapgarh News: 100 मीटर में विभा ने भरा फर्राटा, 200 में रिजवान अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vibha sprints in 100m, Rizwan tops in 200m
जीआईसी में जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी
शहर के जीआईसी में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, एमएलसी उमेश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में विभा पाल और 200 मीटर में रिजवान ने फर्राटा भरकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में पीबी इंटर कॉलेज की विभा पाल पहले, रेहुआ ललागंज की प्राची यादव दूसरे पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में तिलक इंटर कॉलेज के रिजवान ने बाजी मारी। केपी इंटर कॉलेज के राजकुमार सरोज दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में रिजवान पहले और विशाल पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में नवल राज अव्वल रहे। जबकि अंकित द्वितीय रहे। 3000 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सलोनी प्रथम, रोशनी द्वितीय व कोमल तृतीय पर रहीं। बालक वर्ग में सचदेव प्रथम, नवल राज द्वितीय और योगेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईओएस ओमकार राणा, एडीआईओएस आरपी सरोज, रंजन कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह मौजूद रहे।

जीआईसी में जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

जीआईसी में जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed