फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vehicles will not go to the square belfry

चौक घंटाघर की ओर नही जा सकेंगे वाहन

Tue, 16 Dec 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go to the square belfry
 इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर भंगवा चुंगी से चौक घंटाघर की ओर दिन में वाहन नहीं जा सकेंगे। इस रूट पर वन-वे व्यवस्था मंगलवार से लागू कर दी गई है। स्कूली बसों, एंबुलेंस और बंदियों को ले जाने वाले वाहनों को ही नई व्यवस्था से छूट मिली है। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर भंगवा चुंगी से लेकर सदर चौराहे तक जाम के झाम को देखते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के आदेश पर नई यातायात व्यवस्था मंगलवार से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन


अब कोई भी कार, बस, ट्रक व भारी वाहन चौक की तरफ भंगवा चुंगी से सीधे नहीं जा सकेंगे। भंगवा चुंगी चौराहे से दोपहिया और रिक्शा चालकों को ही चौक की ओर जाने दिया जाएगा। मंगलवार को तो तहसील दिवस में शामिल होने जा रहे अधिकारियों को भी बैरंग लौटा दिया गया। यहां तक कि स्टेशन जाने के लिए भी लोगों को कई किमी का चक्कर लगाना पड़ा। ट्रेन पकड़ने कारों से जाने वाले लोगों को भी जानकारी के अभाव में थोड़ी परेशानी हुई। सदर बाजार से आने वाले वाहन भंगवा चुंगी की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा भुपियामऊ चौराहे से ट्रकों और प्राइवेट बसों को कटरामेदनीगंज से भेजा जा रहा था। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने बताया कि भंगवा चुंगी से चौक की ओर केवल स्कूली बस, एंबुलेंस और जेल जाने वाले प्रिजन वाहन ही जा सकेंगे। इसके अलावा कोई भी वाहन इस इलाके में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि कोई नियम का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्ट कहा है कि स्कूल बस, एंबुलेंस और जेल वाहन को भंगवा चुंगी से चौक की ओर जाने दिया जाए। उन्हें नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहाकि वे खुद भी इस पर नजर रखें कि कोई पुलिसकर्मी इस तरह के वाहनों को रोकने का प्रयास न करे।
विज्ञापन


 शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते भुपियामऊ पुलिस चौकी के सिपाही चौराहे पर मंगलवार की सुबह से ही मुस्तैद हो गए। वे भारी वाहनों के साथ ही ट्रकों को शहर की ओर आने से रोक रहे थे। सभी वाहनों को कटरामेदनीगंज की ओर से भेजा जा रहा था। ऐेसे में देखते ही देखते चौराहे के करीब ट्रकों की कतार लग गई। प्रात: आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ऐसे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल रोडवेज बसों को ही जाने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed