{"_id":"6797dcad85e89455a901f638","slug":"vehicles-full-of-devotees-collide-mainpuri-father-son-and-wife-killed-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-132945-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: श्रद्धालुओं से भरे वाहनों में टक्कर, मैनपुरी के पिता-पुत्र व बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: श्रद्धालुओं से भरे वाहनों में टक्कर, मैनपुरी के पिता-पुत्र व बहू की मौत
विज्ञापन
संत कबीरनगर से 45 श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रहे डीसीएम और अयोध्या जा रही स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार मैनपुरी करहल निवासी पिता-पुत्र और बहू की मौत हो गई।
हादसे में गंभीर 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से पांच को रायबरेली एम्स भेज दिया गया।
दुर्घटना की खबर पर डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कनकपुरा मोहल्ला निवासी मनोज गुप्ता (52) परिवहन निगम में बस चालक के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ स्कॉर्पियो से महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कोहड़ौर टोल प्लाजा के करीब महाकुंभ में स्नान करने जा रहे संत कबीरनगर के श्रद्धालुओं से भरे डीसीएम से दाहिनी ओर जाकर स्कॉर्पियो टकरा गई। दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राधेश्याम ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया। मामूली रूप से जख्मी 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
13 घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता (50) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज के बेटे शिवम गुप्ता, बहू शीतल गुप्ता और पिता राम अंजोर (72) को रायबरेली एम्स भेजा गया। यहां उपचार के दौरान राम अंजोर की भी मौत हो गई।
दोपहर बाद शिवम के सात साल के बेटे सत्यम और चार साल की बेटी दिव्या को चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया। रिश्तेदार दोनों बच्चों को लेकर एंबुलेंस से रायबरेली के लिए रवाना हुए।
वहीं, डीसीएम सवार संतकबीरनगर जनपद के प्रतापपुर बखिरा की रहने वाली बासमती (45), मेहदावर थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी सोनमती (55), दुधारा के कर्मखुर्द निवासी इंद्रावती, बखिरा के मंझरिया पठान निवासी फगुती (55), भरवलिया चौबे निवासी धर्मराज (45) व मेहदावर निवासी मंजू (45) का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र वर्मा व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ ही देर में डीएम शिव सहाय अवस्थी, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा भी पहुंच गए। डीएम ने सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।