फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   VDO transferred, no allocation of Gram Panchayats

वीडीओ के तबादले तो हुए, मगर नहीं हुआ ग्राम पंचायतों का आवंटन

Fri, 23 Jul 2021 11:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 11:58 PM IST
सार

जिले के 38 वीडीओ ऐसेे हैं, जिनका बीते सप्ताह एक से दूसरे ब्लॉक में तबादला किया गया। इनमें से अधिकांश वीडीओ ऐसे थे, जो 15-15 वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनात थे।

विज्ञापन
VDO transferred, no allocation of Gram Panchayats
village ( symbolic)

विस्तार

जिले के 38 वीडीओ ऐसेे हैं, जिनका बीते सप्ताह एक से दूसरे ब्लॉक में तबादला किया गया। इनमें से अधिकांश वीडीओ ऐसे थे, जो 15-15 वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनात थे। नए ब्लॉकों में तैनाती पाने वाले वीडीओ को अभी ग्राम पंचायतों का आवंटन नहीं होने से 169 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन


ब्लॉकों में तैनात 38 वीडीओ का तबादला कर अफसरों ने साफ-सुधरा कार्य होने का संदेश तो दिया है, मगर नए वीडीओ को ग्राम पंचायतों का आवंटन नहीं होने से विकास कार्य ठप हो गए हैं। हालांकि अफसरों ने बीडीओ से आवंटन का प्रस्ताव मांगा था, मगर अभी तक अधिकांश ने प्रस्ताव ही नहीं भेजा है। जिले 38 वीडीओ के तबादले से 169 प्रधानों के समक्ष नई समस्या खड़ी हो गई है। जून माह में खाता खोलवाने वाले प्रधानों को अब दोबारा खाता खोलवाना होगा।
विज्ञापन


प्रधान वीडीओ का चयन स्वयं कर रहे हैं, ऐसे में कामकाजी वीडीओ की मांग बढ़ गई है, जबकि कामचोर और लूटखसोट करने वालों से प्रधान किनारा कर रहे हैं। ऐसे में खंड विकास अधिकारियों के सामने यह समस्या खड़ी हो गई है कि इन लोगों को किस ग्राम पंचायत में तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, जब तक नए वीडीओ और प्रधान का संयुक्त खाता संचालित नहीं होता है, तब तक विकास कार्य होना संभव नहीं लग रहा है। सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि बीडीओ से प्रस्ताव मांगा गया है, जल्द ही ग्राम पंचायतों के आवंटन पर मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed