फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vasudev 85.4 in Inter and Nitesh became topper with 94.8 percent marks in high school

Pratapgarh News: इंटर में वासुदेव 85.4 और हाईस्कूल में 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ नितेश बने टाॅपर

Sun, 14 May 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vasudev 85.4 in Inter and Nitesh became topper with 94.8 percent marks in high school
इंटर में वासुदेव 85.4 और हाईस्कूल में 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ नितेश बने टॉपर
विज्ञापन

- सीआईएससीआई के परिणाम में हाईस्कूल और इंटर के सभी बच्चे हुए सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के इंटर परीक्षा में प्रभात एकेडमी के छात्र वासुदेव त्रिपाठी 85.4 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले के टॉपर बने हैं। जबकि हाईस्कूल में इसी स्कूल के छात्र नितेश कुमार 94.8 प्रतिशत अंक हासिल करके सबसे आगे रहे हैं। रविवार को तीन बजे परिणाम आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।
जिले में सीआईएससीई बोर्ड से शहर के दो स्कूल संचालित हैं। प्रभात एकेडमी में इंटर और हाईस्कूल के बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इंटर की परीक्षा में प्रभात एकेडमी के छात्र वासुदेव त्रिपाठी न 569 नंबर 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे आगे रहे। दूसरे स्थान पर सुभांशु सिंह रहे , जिन्हें 420 नंबर 84.0 प्रतिशत अंक मिले हैं। 412 नंबर और 82.4 प्रतिशत अंक हासिल करके आनंदी सोमवंशी तीसरे स्थान पर रही हैं। इंटर की परीक्षा में प्रभात एकेडमी के 69 बच्चे शामिल हुए थे। परीक्षा में सब पास हुए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रभात एकेडमी के छात्र नितेश वर्मा ने 569 नंबर 94.8 प्रतिशत अंक हासिल करके सबसे आगे रहे। नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा महक पटवा ने 568 नंबर, 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और 558 नंबर 93 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्यमान सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रभात एकेडमी में हाईस्कूल में 62 और नेशनल पब्लिक स्कूल में 42 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। दोनों स्कूलों के सभी बच्चे सफल रहे हैं, कोई भी परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण नहीं है। रविवार को तीन बजे परिणाम घोषित होते ही प्रभात एकेडमी पहुंचे बच्चे पास होने की जानकारी होते ही खुशी से उछल पड़े। उत्तीर्ण बच्चों को प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात शर्मा ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शर्मिला शुक्ला ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed