फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vasant utsav

स्कूलों में पूजी गईं ज्ञान की देवी

Mon, 22 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
vasant utsav
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा सोमवार को शिक्षण संस्थानों में विधि-विधान से की गई। रोली, चंदन, अक्षत और दूब अर्पित कर मां वीणावादिनी का स्मरण कर बच्चों ने मां से बुद्धि मांगी। जिले भर में हुए विविध कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को वसंतोत्सव पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के पंजाबी मार्केट स्थित सामाजिक संस्था पाथेय ने कार्यक्रम का आयोजन करके वीणावादिनी का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। डा. शिवानी मातनहेलिया ने मां सरस्वती का आह्वान करते हुए आओ मेरे कंठ विराजो, कृपा करो अपना स्वर दो....। की वाणी वंदना प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। छात्र-छात्राओं ने आरती और सरस्वती चालीसा प्रस्तुत कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया। शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में प्रिंसिपल डॉ.प्रभात शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आरती प्रस्तुत की। चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने मंत्रोचारण के बीच मां सरस्वती का पूजन किया। स्कूल में इस वर्ष दाखिला लेने वाले बच्चों को विद्यारम्भ संस्कार कराया गया। इस मौके पर संतोष कुमार, छेदीलाल, नीरज तिवारी, हरिश्चंद्र शुक्ल, रेखा शुक्ला, बृजेश तिवारी, गजराम मौर्य, लालती पटेल आदि मौजूद रहीं। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नन्हेे-मुन्ने बच्चों ने मां ज्ञान दायिनी की पूजा अर्चना की। पीले वस्त्र धारण करके आए बच्चों और शिक्षिकाओं ने पूजा में प्रतिभाग करके श्रध्दा के सुमन अर्पित किए। शिक्षिका रुचि शर्मा मां सरस्वती वंदना और रोशनी, आरती और मोनिका ने देवी गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक मौजूद रहे।  
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला संगठनमंत्री मनोज मिश्र की अगुवाई में केपी सिंह हाईस्कूल कसेरुआ में मां सरस्वती की भव्य झांकी निकाली गई। पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुरुजी ने कहा कि मां सरस्वती की जिस पर कृपा होती है, उसका यश चारों दिशाओं में फैलता है। उन्होंने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आह्वान किया है। इस मौके पर लवसिंह, शिवम गौतम, राम आसरे मिश्र, मुकेश कुमार गुप्ता, धर्मराज पटेल, रामचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। कुसुमी स्थित सरोजनी इंटरकॉलेज में डॉ. राजेश चंद्र भट्ट ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर बच्चों को बल और बुध्दि देने का आह्वान किया। बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। शिक्षिका प्रतिमा ने आरती प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। एएसएन इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल अलका मिश्र और नंदलाल सिंह सोलंकी पब्लिक स्कूल गायघाट में प्रबंधक विजय सिंह ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरित किया। मौके पर सच्चिदानंद, सुनील शर्मा, शशि, शीला सिंह, अनीता, किरन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed