{"_id":"61c7596f817f4c767747b365","slug":"various-programs-in-schools-on-christmas-pratapgarh-news-ald3235026193","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
फोटो

चिलबिला, फुलवरिया व जोगापुर में बच्चों ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। क्रिसमस के अवसर पर बच्चों ने स्कूलों में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। शिक्षकों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। चिलबिला बेनीपुर के सन शाइन वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी ने सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण की। विद्यालय के मैनेजर सुजीत सिंह और प्रिंसिपल ममता सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। नगर के फुलवरिया स्थित बीएसएस एकेडमी में क्रिसमस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विनोद सिंह ने केक काटकर बच्चों को खिलाया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। विहान सिंह, काव्या,रचित, पीहू आदि बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर उपहार वितरित किए। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिधि, रितिका व प्रज्ञा सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल संध्या, नीलम शर्मा, सेजल, रूबी आदि मौजूद रहीं। इधर, जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने केक काटकर बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। सेंटा क्लॉज की भूमिका में छोटे -छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। इस दौरान विनोद पांडेय, किशन श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, सुनीता शिप्रा, मंजू आदि मौजूद रहीं।