{"_id":"68a2188e067a88675302499e","slug":"varanasi-defeated-patna-in-boxing-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-145807-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुक्केबाजी में वाराणसी ने पटना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुक्केबाजी में वाराणसी ने पटना को दी मात
विज्ञापन
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित बाक्सिंग अंडर 14 में एक दुसरे को पंच मारते खिल
-
- 1
-
Link Copied
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला कई चरणों में आयोजित हुआ। अलग-अलग भारवर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदियों को मात दी।
अंडर-17 बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 46-48 किलो भार वर्ग में हुआ। सीएट पब्लिक स्कूल वाराणसी के कृष्णा गुप्ता ने संत करीम स्कूल पटना के खिलाड़ी कृष्णा गुप्ता को हराया। सेंट जेवियर स्कूल गाजीपुर के हदीस खान को हरिबंधु स्कूल वाराणसी के आदर्श सिंह ने मात दी।
दूसरे राउंड में 48-50 किलो भार वर्ग के खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ। इसमें प्रयागराज के नैतिक पाल व विवेक केसरवानी को जीत मिली। तीसरे राउंड में 50-52 किलो भार वर्ग का मुकाबला हुआ। यहां वाराणसी के शुभांश यादव, प्रयागराज के अर्पित चौधरी विजेता बने।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे के बाद अंडर-14 खिलाड़ियों का मुकाबला शुरू हुआ। पहले राउंड में 28 से 30 किलो भारवर्ग में डीपीएस गया के अंश ने आरपी मेमोरियल के आशुतोष को हराया। गरहवा के नैतिक ने भी विपक्षी खिलाड़ी को शिकस्त दी।
दूसरे राउंड में 30 से 32 किलो भार वर्ग का मुकाबला हुआ। वैशाली के विष्णु गिरि, वाराणसी के शशांक यादव ने जीत दर्ज की। तीसरे राउंड में 32 से 34 किलो भारवर्ग में प्रयागराज के अर्पित यादव ने जीत दर्ज की। चौथे राउंड में 34 से 36 किलो भार वर्ग में प्रयागराज के अमन केसरवानी ने लखनऊ पब्लिक स्कूल के आदित्य तिवारी को हराया।
38 किलो भार वर्ग में चमके निक्की
अंडर-14 के 38 किलो भारवर्ग में सीएट पब्लिक स्कूल वाराणसी के निक्की यादव ने डीपीएस गया के शिवराज शेखर को हराया। लखनऊ के अनुराग वर्मा को भी जीत मिली। 38 से 40 किलो भार वर्ग में इटावा के गुलशन विजेता बने। 40 से 42 किलो भार वर्ग में वाराणसी के विश्वजीत चौहान और आदित्य प्रताप ने जीत दर्ज की।
गाजीपुर ने वाराणसी को दी मात
44 किलो भार वर्ग में हुए मुकाबले में गाजीपुर के प्रियांशु पांडेय ने वाराणसी के ओम राय को हराया। वहीं, इसी भार वर्ग में जगत तारन कॉलेज प्रयागराज के अपूर्व बनर्जी भी विजेता बने। वहीं, 46 किलो भारवर्ग में आरा के प्रियांशु सिंह, प्रयागराज के आदित्य कुमार ने जीत दर्ज की। 48 किलो भार वर्ग में वाराणसी के हिमांशु यादव, लखनऊ के अथर्व राय विजेता बने। 48 से 50 किलो भार वर्ग में गाजीपुर के शुभम यादव, वाराणसी के शुभ यादव विजेता बने।