फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Varahi festival will prove to be a milestone

मील का पत्थर साबित होगा वाराही महोत्सव

Sun, 08 Dec 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Varahi festival will prove to be a milestone
रानीगंज के बाराही महोत्सव में वरिष्ठ अधिवक्ता को सम्मानित करते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
मां वाराही धाम में आयेाजित वाराही महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वाराही महोत्सव के माध्यम से सिर्फ धाम ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र व जनपद का नाम गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार में सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मंत्री मोती सिंह ने मां वाराही देवी को नमन करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने वाराही महोत्सव के जिस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया है, वह निश्चित ही क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मां वाराही देवी धाम का पौराणिक महात्म्य है। मां 51 शक्तिपीठों में से एक हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक द्वारा जनहित में देल्हूपुर में प्रस्तावित नवीन विकास खंड की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही मनरेगा के तहत मां वाराही धाम में शीर्ष प्राथमिकता में एक मनरेगा पार्क के निर्माण के लिए डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। राज्य आजीविका मिशन के तहत विकास खंड गौरा को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, ताकि महिलाओं का सामाजिक उत्थान समुचित रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों ने बांधा समा
दो दिवसीय मां वाराही महोत्सव के अंतिम दिन कलाकरों ने रंगारंग प्रस्तुति कर समा बांध दिया। आल्हा, गजल, कजरी, पचरा समेत भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। लोक कलाकार लल्लू रसिया, संदीप गुप्ता व विनय मधुकर, बिरहा गायक केशवराज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व लोकगीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय शिवगढ़ की छात्राओं द्वारा झांकी एवं गीतों के माध्यम बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

शहीदों के परिजनों व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
महोत्सव के अंतिम दिन क्षेत्रीय विद्यायक धीरज ओझा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानि किया। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, धर्माचार्य सत्यव्रत शुक्ल, डॉ सुरेश कुमार (ट्रामा सेंटर केजीएमसी), वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल मिश्र व कृष्णानंद तिवारी, रामदेव पांडेय, राजेंद्र केशरवानी, डॉ. समाज शेखर प्राण, कपड़ा बैंक के आलोक सिंह व लोक कलाकारों को अंगवस्त्र व वाराही स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कहला में किसान आंदोलन के दौरान शहीदा हुए लोगों के परिजनों व देश सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

रानीगंज के बाराही महोत्सव में लोकनृत्य करती छात्राएं।

रानीगंज के बाराही महोत्सव में लोकनृत्य करती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के बाराही महोत्सव में देशगीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

रानीगंज के बाराही महोत्सव में देशगीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के बाराही महोत्सव में दुसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।

रानीगंज के बाराही महोत्सव में दुसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के बाराही महोत्सव में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह देते विधायक धीरज ओझा

रानीगंज के बाराही महोत्सव में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह देते विधायक धीरज ओझा- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed