फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vaccine crisis, then the cluster campaign stalled

कोरोना वैक्सीन का अकाल, फिर ठप हुआ क्लस्टर अभियान

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vaccine crisis, then the cluster campaign stalled
बाबा बेलखरनाथ सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में फिर वैक्सीन की कमी हो गई है। इसके कारण बृहस्पतिवार को फिर क्लस्टर अभियान ठप हो गया। बूथों पर टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने वैक्सीन खत्म होने की जानकारी होने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
बृहस्पतिवार को वैक्सीन कम मिलने के कारण क्लस्टर अभियान रोक दिया गया। जिन गांवों में कैंप लगने थे, वहां लोग जुट गए थे। टीकाकरण के लिए टीम नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वैक्सीन की कमी को देखते हुए सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी को ही बूूथ बनाया था। कुल 4503 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कोरोना मुक्त के करीब पहुंचा बेल्हा, जिले में महज एक एक्टिव केस
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच गया है। अब जिले में कोरोना का सिर्फ एक सक्रिय केस बचा है। कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया था। एक दिन में सात सौ से भी अधिक मरीज सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन सात लोगों की जान भी गई थी। अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है। जिले में महज एक सक्रिय केस बचा है। उसे होमआइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 34 सौ लोगों की रिपोर्ट आई। सभी लोग निगेटिव मिले।

मानधाता पीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद

मानधाता पीएचसी में वैक्सीन लगवाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed