{"_id":"6009d99d8ebc3e31e17593f7","slug":"vaccination-will-be-done-at-six-booths-today-vaccine-delivered-pratapgarh-news-ald29733871","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह बूथों पर होगा टीकाकरण, पहुंचाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह बूथों पर होगा टीकाकरण, पहुंचाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
Vaccination will be done at six booths today, vaccine delivered
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को कोरोना वैक्सीन की 28 हजार डोज और मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बनारस से सुरक्षाकर्मियों के साथ वैक्सीन लेकर प्रतापगढ़ पहुंची। उधर, शुक्रवार को जिले के छह बूथों पर टीकाकरण होगा। सीएमओ, सीएमएस समेत 11 सौ हेल्थ वर्करों को पहली बार कोरोना का टीका लगेगा। बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। सुबह दस से चार बजे टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए पहली बार जिला महिला अस्पताल, रानीगंज और कुंडा सीएचसी को बूथ बनाया गया था। इस बार तीन और नए बूथ बनाए गए हैं। पट्टी में सौ हेल्थ वर्करों को तो अन्य पांच बूथों पर दो-दो सौ हेल्थ वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के साथ सहायक प्रतिरक्षाधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला अस्पताल में 147, रानीगंज में 156 और कुंडा सीएचसी में 157 डोज पहुंचाई। यहां पहले चरण में जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया था, उनकी वैक्सीन संभालकर रखी गई है। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की 28 हजार डोज और जिले में आ गई है। अब वैक्सीन आने और टीकाकरण का सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन
एक बार फिर दिया गया प्रशिक्षण
कोरोना टीकाकरण में लगे कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को सीएमओ आफिस के सभागार में सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, एसके सिंह की मौजूदगी में सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सभी सीएचसी के साथ जिला व महिला अस्पताल के वैक्सीनेटर व अधीक्षक मौजूद रहे।
बूथों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जिन छह बूथों पर शुक्रवार को टीकाकरण होना है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोरोना टीकाकरण बूथ पर वैक्सीन पहुंच गई है। वैक्सीन को कोल्डचेन में रखा गया है। निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सेँटरों पर जिन लोगों को टीका लगाया जाना है, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी के मोबाइल पर मैसेज भी पहुंच गया है। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी आईडी देखने के बाद उन्हें अंदर वेटिंग कक्ष में जाने देंगे।
घबराएं न, बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं
सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना के टीका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। पहली बार मेरा नाम नहीं आया था। इसलिए मैं टीका नहीं लगवा सका। दूसरी लिस्ट में मेरा नाम आ गया है। मैं शुक्रवार को खुद टीका लगवाने जा रहा हूं। मेरे साथ सीएमओ आफिस के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सभी एमओआईसी भी टीका लगवाएंगे।