पर्वतपुर में नहीं किया गया टीकाकरण, नाराज लोगों ने काटा हंगामा
जेठवारा के पर्वतपुर में सोमवार को कोरोना टीकाकरण न होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी ने बताया कि पर्वतपुर को टीकाकरण बूथ नहीं बनाया गया था।
विस्तार
पर्वतपुर गांव के लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें टीका लगवाने के लिए बूथ पर सोमवार को बुलाया गया था। वे लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर गए मगर कोई टीम नहीं पहुंची। लोग दो घंटे तक वैक्सीन आने की उम्मीद में खड़े थे। न तो वैक्सीन आई और न ही टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी।
इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं दूसरी ओर कोहड़ौर सीएचसी में टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन कम पड़ गई। जिसे लेकर लोग हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे की खबर पर मुख्यालय से वैक्सीन भेजी गई। जिसके बाद सभी को टीका लगाया जा सका।
जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि कुंडा, गौरा, बाबागंज, कोहड़ौर, मानधाता और रानीगंज एमओआईसी को 6-6 सौ टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। कुंडा में 95 तो गौरा में 422, बाबागंज में 463, कोहडौर 134, मानधाता में 260, रानीगंज में 260 ही लोगों को टीका लगाया गया। जबकि पूरे जिले के सीएचसी और पीएचसी को मिलाकर 8934 लोगों को कोरोना को मातदेने के लिए वैक्सीन का डोज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के पास अब महज साढ़े छह हजार डोज और बचा हुआ है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर्वतुपर में वैक्सीन न लगाये जाने से परेशान लोग।- फोटो : PRATAPGARH