फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Usha Tiwari won the election with the most votes and Meera Gupta with the least votes.

Pratapgarh News: सबसे अधिक मत से ऊषा तिवारी और सबसे कम मत से मीरा गुप्ता जीता चुनाव

Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Usha Tiwari won the election with the most votes and Meera Gupta with the least votes.
सर्वाधिक मत से ऊषा तिवारी और सबसे कम मत से मीरा गुप्ता जीता चुनाव
विज्ञापन

सबसे अधिक वोट से जीतने में दूसरे स्थान पर रही लालगंज से अनीता और तीसरे स्थान पर रही मानिकपुर में चंद्रकला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर पंचायतों में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कुंडा से ऊषा तिवारी ने अपने नाम दर्ज किया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी ऊषा तिवारी ने सपा प्रत्याशी सीमा यादव को 3,037 मतों से पराजित किया। जबकि सबसे कम वोट से रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता चुनाव जीती हैं। उन्होंने सपा की मुन्नी को 68 मतों से हराया है।

जिले की 18 नगर पंचायतों में हुए चुनाव में सबसे अधिक मत से कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा तिवारी ने अपने नाम दर्ज किया है। ऊषा तिवारी को कुल 7794 मत मिले, जबकि सपा की सीमा यादव को 3037 मत मिले। इस प्रकार 3,037 मतों से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर लालगंज नगर पंचायत की अनीता द्विवेदी हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रागिनी को 2,812 मतों से पराजित किया है। अनीता को 5,525 मत मिले, जबकि रागिनी को 2,812 वोट मिले हैं। सबसे अधिक मतों से जीतने में मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रकला तीसरे स्थान पर रही हैं। फौजिया को 2,151 मतों से हराया है। चंद्रकला को 7,075 और फौजिया को 4,924 मत मिले थे। सबसे कम मत से जीत दर्ज करने वालों में रानीगंज नगर पंचायत की मीरा गुप्ता रही हैं। उन्होंने सिर्फ 68 मत से जीत दर्ज की है। मीरा को 4,451 और सपा की मुन्नी को 4,383 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed