फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   used the cigratte at the improper time

सिगरेट का छल्ला उड़ाने वाले संग्रामगढ़ थानेदार निलंबित

Sat, 20 Jul 2019 10:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
used the cigratte at the improper time
सिगरेट का छल्ला उड़ाने पर संग्रामगढ़ एसओ सस्पेंड
विज्ञापन

मकदूमपुर गुलनार में हुई संदिग्ध मौत की छानबीन करने पहुंचे थानेदार सरेआम फूंकने लगे सिगरेट
महिलाओं पर उड़ाते रहे सिगेरट का धुआं, एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संदिग्ध मौत की छानबीन करने पहुंचे संग्रामगढ़ एसओ को भीड़ के बीच सिगरेट पीना और महिलाओं पर धुआं उड़ाना भारी पड़ गया। एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुलनार में शनिवार को संदिग्ध हालत में वृद्ध कल्लू निर्मल की मौत हो गई थी। सूचना पर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर छानबीन करने पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष को सिगरेट की तलब लग गई। वह खुद पर काबू न रख सके और भीड़ के बीच जेब से सिगरेट निकालकर पीने लगे। इतना ही नहीं सिगरेट जलाकर कश उड़ाते समय वह यह भी भूल गए कि आसपास महिलाएं खड़ी हैं। मृतक के घर की महिलाओं के ऊपर सिगरेट के धुंए का छल्ला उड़ाते रहे। लोगों में थानेदार के रवैए को लेकर गुस्सा था, लेकिन खाकी के सामने वह कुछ बोल नहीं सके। थानाध्यक्ष के सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि एसओ का यह कृत्य उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed