प्रतापगढ़ में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर हंगामा, जमकर हुई धक्कामुक्की
जिले में मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर हंगामा होता रहा। हर कोई पहले टीका लगवाने के लिए धक्कामुक्की करता नजर आया। लोगों में अब कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। जिले में कुल 11638 लोगों को टीका लगाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिसे लेकर अधिकांश केंद्रों पर हंगामा होता रहा। जिला पंचायत परिसर में भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को जिले में 11638 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमे पहला व दूसरा डोज लगवाने वाले लोग शामिल थे। मंगलवार को जिले में कुल 2660 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमे से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित है। जिसका होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
वैक्सीन लगवाने में परिवर्तन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत शनिवार के दिन ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। बुधवार के दिन प्राथमिकता के आधार पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। अन्य दिवसों में पहली व दूसरी डोज का टीकाकरण होगा।

जिला पंचायत सभागार में लगे वैक्सीनेशन सेन्टर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH