फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over non-electrification of priests in the district panchayat meeting, CDO will conduct investigation

जिला पंचायत की बैठक में पुरवों के विद्युतीकरण न होने पर हंगामा, सीडीओ कराएंगे जांच

Fri, 07 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-electrification of priests in the district panchayat meeting, CDO will conduct investigation
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में जुटे पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : PRATAPGARH
जिला पंचायत की बैठक में जिला योजना को मंजूरी मिली। 209.33 करोड़ रुपये मनरेगा श्रमिकों पर खर्च करने को भी स्वीकृति सदस्यों ने प्रदान की। बैठक के दौश्रान जिले के पुरवों में हुए विद्युतीकरण को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। अभी तक सडक़ किनारे बबूल की टहनियां न कटने पर सदस्यों ने संबंधित अफसरों को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। जिसमे सीडीओ डा. अमित पाल शर्मा शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला योजना वर्ष 2021-22 को विचार के लिए रखा गया। सदस्यों ने प्रभारी मंत्री का वादा याद कराया कि सभी सदस्यों के प्रस्ताव भी जिला योजना में शामिल होंगे। सीडीओ के आश्वासन के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष में श्रमिकों के लिए 209.33 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमोदन सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने सदन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना में भ्रष्टाचार के साथ ही अभी तक पुरवों में बिजली न पहुंचने की बात उठाई। सीडीओ ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। सदस्यों ने अभी तक सडक़ किनारे बबूल की टहनियों के न काटने पर लोनिवि अफसरों को खरीखोटी सुनाई गई। सदस्यों को शांत कराते हुए सीडीओ ने पंद्रह दिन के भीतर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मैशाद अहमद ने खाद्य पदार्थों में मिलावटर खोरी के जरिए लोगों को बीमार बनाए जाने का प्रकरण सदन में उठाया। बिजली विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सदस्यों ने क्लास भी लगाई। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह लाल साहब, दिनेश शर्मा, दिनेश सिंह डगैता, राम अचल वर्मा, विनय सिंह, उमेश पासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने किया।
सदस्य बैठक में हो शामिल, प्रतिनिधि नहीं
जिला पंचायत की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने परिचय जानने के बाद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सदस्य बैठक में नहीं आईं हैं। इस बार तो उनके प्रतिनिधि भले ही शामिल हो जाएं लेकिन अगली बैठक में केवल सदस्य ही बैठक में आएंगे।

अमर उजाला दिखाकर उठाया बुढ़ौरा नाला पुल का मुद्दा
जिला पंचायत की बैठक में अनीस खान ने रानीगंज-पट्टी मार्ग पर बुढ़ौरा गांव के करीब नाले पर बने पुल के जमींदोज होने के सालों बाद भी दूसरा निर्माण न हो पाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अमर उजाला समाचार पत्र मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल को दिखाते हुए बताया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने में संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है।

जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में अमर उजाला में छपे बुढ़ौरा नाले के टूटे पुल को दिखाते जिल?

जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में अमर उजाला में छपे बुढ़ौरा नाले के टूटे पुल को दिखाते जिल?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed