फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over death of newborn during delivery in medical college

मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of newborn during delivery in medical college
मेडिकल कॉलेज में मृत बच्चा पैदा होने पर हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार शाम एक महिला को मृत बच्चा होने पर परिजनों डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद सीएमएस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।
अंतू थाना क्षेत्र के गौराडांड निवासी प्रीती को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार देर शाम परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए। शुक्रवार सुबह ऑपरेशन से उसका प्रसव कराया गया। बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर प्रीती के परिजन हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह सीएमएस रीना प्रसाद ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बोलेरो, सात दर्शनार्थी घायल
रानीगंज के बभनमई गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज इलाके के बभनमई गांव के पास शुक्रवार को दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के मिसिद्धिपुर निवासी पुष्पा देवी (26), दीपक सैनी (27), साची (5), अरविंद (35), ऊषा (30) और लकी (14) के साथ सुल्तानपुर निवासी गीता देवी (45) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बोलेरो से दर्शन करने के लिए कौशाम्बी जिले के कड़ा में स्थित शीतला धाम जा रही थीं। हाइवे पर बभनमई गांव के पास प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने अरविंद माली, ऊषा देवी, पुष्पा देवी और दीपक की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

गांजा और तमंचा-कारतूस के साथ छह बदमाश गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़/कोहड़ौर। पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस और गांजा के साथ छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
फतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोह खुर्दकला गोशाला के पास से नौडेरा निवासी सुनील कुमार सिंह, दिलशाद और शाजिद को दबोच लिया। उनके पास से एक किलो 550 ग्राम गांजा, दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, जेठवारा पुलिस ने सरायनाहर राय के पास से शहंशाह निवासी पूरेलाल और अरमान निवासी सरायआनादेव को दो तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, कोहड़ौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार से निर्भय शर्मा निवासी नेवढ़िया को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed