फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar ensues after a body is left at the hospital; the station house officer (SHO) intervenes and restores calm.

Pratapgarh News: अस्पताल में शव रखकर हंगामा, कोतवाल ने समझाकर कराया शांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar ensues after a body is left at the hospital; the station house officer (SHO) intervenes and restores calm.
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपट्टी में कंटीला तार रोटावेटर में फंसने से किसान शिवकुमार मौर्या के मौत के बाद परिजनों ने मवई कला अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। कोतवाल अरविंद सिंह के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालू पट्टी निवासी शिवकुमार मौर्या (40) बृहस्पतिवार को खेत में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। कटीला तार टूटकर रोटावेटर में फंस गया। झटका लगने से किसान ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी संग्रामगढ़ पहुंचे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे कुंडा के मवईकला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल किसान को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के बेली अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचा। शुक्रवार की सुबह नाराज परिजन शव लेकर मवई कला स्थित अस्पताल पहुंच गए। शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बिना उपचार के ही अस्पताल के चिकित्सक रेफर कर देते हैं। उपचार न मिलने से लोगों की मौत हो रही है। परिजनों के हंगामें की सूचना पर पहुंचे कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक परिजनों का हंगामा चलता रहा। करीब दो घंटे के बाद शांत हुए परिजनों ने मानिकपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed