फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar during voting in Mahokhri, ran to district panchayat member

महोखरी में जिला पंचायत सदस्य को भाजपा समर्थकों ने दौड़ाया

Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar during voting in Mahokhri, ran to district panchayat member
पट्टी के महोखरी में विवाद भागते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी विधानसभा क्षेत्र के महोखरी मतदान केंद्र पर रविवार दोपहर हंगामा हो गया। मतदान केंद्र पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने किसी तरह सरोज बस्ती में भागकर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य गांव से बाहर निकल सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सरोज पट्टी विधानसभा से सपा प्रत्याशी राम सिंह के अभिकर्ता बने थे। उनका आरोप है कि रविवार को वह क्षेत्र के महोखरी बूथ पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे नंदन सिंह मौजूद थे। उन्हें देखते ही भाजपा समर्थक विरोध करने लगे। जिसके बाद सपा व भाजपा समर्थक आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बीच भाजपा समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य पवन को मतदान केंद्र के अंदर जाने से रोकते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

मामला बिगड़ते देख उन्होंने सरोज बस्ती की ओर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर पवन सरोज ने खुद को गांव में बंधक बनाए जाने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद वह वहां से निकल गए। इसे लेकर गांव में तनाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लौवार मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने हंगामा किया। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। हालांकि इस दौरान आरोपी वहां से जा चुका था। बंधवा मतदान केंद्र पर मतदाता की पिटाई की खबर मिलने पर पुलिस भागकर पहुंची। मगर तब तक पीड़ित और आरोपी पक्ष वहां से जा चुके थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी में भी सपा व भाजपा समर्थकों के बीच टकराव की नौबत आई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed