फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Elections 2022: Stone pelting on sp candidate Gulshan Yadav car contesting against Rajabhaiya in Kunda Assembly constituency

कुंडा में फायरिंग और पथराव: सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला, कई जगह मारपीट और बूथ कैप्चरिंग

Sun, 27 Feb 2022 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट पर राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला किया गया है। कुंडा के पहाड़पुर मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले 50 लोगों ने उनके काफिले पर पथराव किया गया और फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Stone pelting on sp candidate Gulshan Yadav car contesting against Rajabhaiya in Kunda Assembly constituency
हमले के बाद कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव समर्थकों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर 50 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। आरोप है कि इस दौरान 3 राउंड फायरिंग भी की गई। खबर पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर में मतदान केंद्र पर जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन

भीड़ ने वाहन पर किया पथराव

मतदान केंद्र के पास मौजूद रही फोर्स भागकर मौके पर पहुंची और हमलावरों को दौड़ाया। हमलावर खेतों से होते हुए भाग निकले। बवाल की खबर पाकर एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। पुलिस अपनी सुरक्षा में गुलशन यादव को लेकर आगे जा रही थी। तभी सामने से दूसरे पक्ष का एक समर्थक आता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह गुलशन यादव को पुलिस ने सुरक्षित बचाया

गुलशन के समर्थकों ने सड़क पर ही गाड़ी रोक कर उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने ही उसे पीटा जाता रहा। इस दौरान दूसरी तरफ खेतों की तरफ मौजूद रहे हमलावर भी भाग कर मौके की तरफ आने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठियां लेकर उन्हें दूर तक दौड़ाया। रास्ते में मिली तीन स्कूटी और मोटरसाइकिल पूरी से तोड़ डालीं। बाद में पुलिस किसी तरह गुलशन को लेकर आगे के लिए रवाना हुई।

कुंडा के रैयापुर केंद्र पर गुलशन के एजेंट को उठा ले गए दबंग

कुंडा विधानसभा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। तीन चार गाड़ियों से पहुंचे कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को उठाकर गाड़ियों में ले लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।

पिटाई से राकेश का सिर फट गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद हमलावरों ने उसे छोड़ दिया। खबर पाकर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथी भारी फोर्स के साथ रैयापुर मतदान केंद्र पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed