{"_id":"621b208d54aa6a7f3d72ea76","slug":"up-election-phase-5-sp-allege-booth-capturing-in-kunda-and-other-places-complains-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में बवाल: कई जगह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में बवाल: कई जगह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Sun, 27 Feb 2022 12:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:31 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर कुंडा में कई जगह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। सत्तादल के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने इस बारे में चुनाव आयोग को लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन
UP Election 2022
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 5वें चरण के दौरान प्रतापगढ़ सहित 12 जिलों में मतदान हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुंडा में भाजपा नेता और दबंगों ने कई जगह पर बूथ कैप्चरिंग कर ली है। पार्टी ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग को दी है। उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
समाजवाद पार्टी ने अपनी शिकायत में लिखा कि विधानसभा कुंडा के जहानाबाद, समसपुर, परानुपुर, नरसिंहपुर, पहाड़पुर जमेठी, बनेमाउ समेत कई अन्य गांवों में जनसत्ता दल के प्रधानों और दबंगों द्वारा बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। जनसत्ता दल के कार्यकर्ता जबरदस्ती अपने पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं। उन्हें प्रशासन का कोई भय नहीं है।' सपा ने पुलिस और चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
बाबागंज में फर्जी मतदान करवाने का आरोप
सपा लगातार सोशल मीडिया पर विभिन्न बूथों पर हो रही गड़बड़ी के मामलों को उजागर कर रही है। पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा कि प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा 245 की बूथ संख्या 61 व 62 पर जनसत्ता दल के लोग फर्जी मतदान करवा रहे हैं। वहीं, एक अन्य ट्वीट में लिखा कि अमेठी के सलोन विधानसभा 181 की बूथ संख्या 126 पर पीठासीन अधिकारी महिलाओं पर भाजपा के पक्ष में वोट करने का दबाव बना रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग संज्ञान ले। सपा ने कौशांबी के सिराथू विधानसभा 251 की बूथ संख्या 198 पर फर्जी वोट डलवाए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन