{"_id":"5fc3fc548ebc3e9bf228de24","slug":"up-board-high-speed-internet-setup-will-be-installed-at-all-examintion-centers-pratapgarh-news-ald2927736158","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर लगेगा हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर लगेगा हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन
विज्ञापन
UP Board: High speed internet setup will be installed at all examintion centers
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग के दौरान इस बार नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्पीड वाले इंटरनेट कनेक्शन लगाए जाएंगे। ताकि परीक्षा की सभी गतिविधियां कंट्रोल रूम में दिख सकें। इसके लिए यूपी बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विभाग ने परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कराए जाने की पहल शुरू की है। कंट्रोल रूम से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों मानीटरिंग की जाती है। शिक्षासत्र 2019-20 से इसकी शुरुआत हुई है, मगर बोर्ड परीक्षा के दौरान वेबकास्टिंग के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत आई। नेटवर्किंग की व्यवस्था ठीक न होने से कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के सभी काउंटर शोपीस बने रह गए।
हालांकि इसे लेकर काफी प्रयास किया गया, फिर भी पिछले सत्र में सफलता नहीं मिल पाई थी। इस बार बोर्ड इसे लेकर पहले से ही सजग हो गया है। विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर हाईस्पीड वाले इंटरनेट कनेक्शन लगाने और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर की भी व्यवस्था करनी होगी। डीआईओएस डा. सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट लगाने का निर्देश दिया गया है। ताकि वेबकास्टिंग के दौरान दिक्कत न हो।
विज्ञापन
दिव्यांगता की होगी जांच, तभी मिलेगा स्वकेंद्र
40 प्रतिशत दिव्यांग होने वाले छात्र-छात्राओं को स्वकेंद्र मिलेगा। परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र तभी मिलेगा, जब उनकी दिव्यांगता का परीक्षण होगा। जांच के दौरान यदि वह 40 प्रतिशत दिव्यांग मिलेंगे, तो उन्हें स्वकेंद्र दे दिया जाएगा। यदि इससे कम रहेंगे तो उन्हें नजदीक का परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।