{"_id":"5e4c34778ebc3ef29306f407","slug":"up-board-exam-ten-thousand-left-the-field-strictly-on-the-first-day-pratapgarh-news-ald2688793162","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : सख्ती से पहले ही दिन दस हजार ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : सख्ती से पहले ही दिन दस हजार ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन
जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में नेटवर्क फेल होने से परेशान आपरेटर।
- फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते पहले ही दिन हाईस्कूल और इंटर में दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। नकल रोकने के लिए तगड़ी किलेबंदी की गई थी।
दिनभर सचल दल भ्रमण करता रहा। परीक्षा के दौरान जेठवारा इलाके के एक विद्यालय में एक परीक्षार्थी को मोबाइल लेकर परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रस्टीकेट कर दिया। उधर, मानधाता इलाके में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई के दबोच लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा थी। हाईस्कूल में कुल 65101 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 34972 बालक व 30209 बालिकाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
पाली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे सभी 199 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रट भ्रमण करते रहे। प्रदेशीय सचल दस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों की जांच की।
पहली पाली की परीक्षा में साधुरी शिरोमणि इंटर कालेज जेठवारा में परीक्षा रहे राजकीय विद्यालय शीतलपट्टी के छात्र सलीमुद्दीन को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वह परीक्षा कक्ष में वह मोबाइल लेकर बैठा था।
कें द्र व्यवस्थापक केएन त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान उसे दबोच लिया। वह मोबाइल देने से इनकार कर रहा था। इस पर उसे रस्टीकेट कर दिया गया। पहली पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी 65101 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 58613 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 6568 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में इंटर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जिसमें कुल 54674 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें संस्थागत बालक 28418 व बालिकाओं की संख्या 24162 थी। व्यक्तिगत बालकों की संख्या 1624 व बालिकाएं 410 रहीं।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 तक चली। इंटर की परीक्षा में भी करीब साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में सचलदल व तहसीलवार टीमें भ्रमण करती रहीं। इस दौरान मांधाता के बीडी मिश्रा इंटर कालेज तारा में शांति देवी इंटर कालेज अहिना के छात्र रवि बौद्ध के स्थान पर परीक्षा दे रहे रवि राव को दबोच लिया गया।
केंद्र व्यवस्थापक विनोद शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान जब उससे पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सका। जांच की गई तो उसकी पोल खुल गई। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने मुकदमा दर्ज कराया।
अधिकांश परीक्षा केंद्रों की नहीं हो सकी वेबकास्टिंग
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही वेबकास्टिंग का दावा फेल हो गया। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नेटवर्किंग की दिक्कत बनी रही। इससे कंट्रोल रूम के जरिए उनकी निगरानी नहीं हो सकी। कंट्रोल रूम पर टेक्नीशियन की टीम मशक्कत करती रही, मगर परीक्षा केंद्रों की गतिविधियां नहीं देखी जा सकीं।
हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा को नकलविहीन संपादित कराने के लिए बोर्ड ने इस बार वेबकास्टिंग की पहल की थी। जिले के सभी 199 परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था।
टेक्नीशियन की टीम द्वारा इसका ट्रायल भी कराया गया था। परीक्षा के पूर्व विभागीय अफसरों ने शतप्रतिशत वेबकास्टिंग की रिपोर्ट दी थी। मगर परीक्ष के पहले ही दिन ही विभाग का दावा फेल हो गया। दोनों ही पालियों की परीक्षा में नेटवर्किंग की समस्या बनी रही।
अधिकांश केंद्रों पर नहीं पहुंचे माइक्रोआब्जर्वर, कक्ष निरीक्षक रहे गायब
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के दौरान जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर माइक्रोआब्जर्वर व कक्ष निरीक्षक गायब रहे। जबकि दोनों पालियों की परीक्षा माइक्रोआब्जर्वर व कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में होनी थी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो लेखपालों को माइक्रोआब्जर्वर के रूप में तो शिक्षकों को कक्ष निरीक्षकों के रूप में तैनात किया गया था।
मगर दोनों ही पालियों में माइक्रोआब्जर्वर व कक्ष निरीक्षक गायब रहे। ऐसे में रानीगंज के गौरा, शिवगढ़, पटट्ी, लालगंज इलाके के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। विद्यालय के ही कर्मचारियों की देखरेख में सीलिंग व पैकिंग की गई। तहसील दिवस के चलते लेखापालों की अनुपिस्थति की बात सामने आई है।
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजेंद्र कुमार ने बताया कि रानीगंज तहसील क्षेत्र के स्वामी करपात्री इंटर कालेज, रामापुर स्थित विंध्यवासिनी बालिका इंटर कालेज, केडी यादव इंटर कालेज, अर्जुनपुर गड़हा कमासिन इंटर कालेज, बोर्रा सुल्तानपुर स्थित गोपाल कृष्ण इंटर कालेज, शिवकुमारी दूबे इंटर कालेज सहित तीन दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर माइक्रोआब्जर्वर की अनुपस्थिति मिली है।

केपी इंटर कालेज में परीक्षा देने आये छात्रों की तलाशी लेते शिक्षक।- फोटो : PRATAPGARH

जीजीआईसी से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

भुपियामऊ स्थित इंटर कालेज में यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा देने आये छात्रों की गेट पर जमा भीड़- फोटो : PRATAPGARH