{"_id":"5e4ae7278ebc3ef264169070","slug":"up-board-199-exam-centers-divided-into-five-zones-44-sectors-pratapgarh-news-ald2687872195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पांच जोन, 44 सेक्टर में बंटे 199 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: पांच जोन, 44 सेक्टर में बंटे 199 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
जीआईसी में बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्रो के कक्ष देखते निरीक्षक।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंधक किए हैं। जिले के 199 परीक्षा केंद्रों को पांच सुपर जोनल, जोनल और 44 सेक्टर में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो लेखपालों की ड्यूटी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई है। जिसमें एक अंदर और एक बाहर से निगरानी करेगा। जिले के 199 परीक्षा केंद्रों पर 1,19,714 परीक्षार्थी शामिल होगें।
इसमें हाईस्कूल में 65,040 और इंटरमीडिएट में 54,674 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। छह मार्च तक होने वाली परीक्षा कुल 15 दिनों की होगी। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन में समाप्त होगी और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। परीक्षा केंद्रों पर फोर्स की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी जाएगी। पहली बार परीक्षा में केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। जिससे प्रयागराज और लखनऊ में बैठे अधिकारी परीक्षा की हकीकत देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का आगाज मंगलवार से हो रहा है। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए सुबह आठ बजे से 11.15 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को भी पहले दिन हिंदी का पेपर देना होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दो से सवा पांच बजे निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विभागीय अफसरों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों को भी उतार दिया गया है। पांच सुपर जोनल, पांच जोनल की तैनाती के साथ ही 44 सेक्टर मजिस्ट्रेटों और संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीआईओएस सर्वदानंद ने सभी केंद व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने और पेपर कॉपी खोलने और सीलबंद करने के लिए वीडियोग्राफी अनिवार्य किया है। उन्होंने पूरे परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा चलने को कहा है।
अवकाश पर रहने वालों को दी गई जिम्मेदारी
यूपी बोर्ड में नकल रोकने का दावा करने वाले अफसरों ने अवकाश रहने वाले अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा में लगा दिया है। सीआरओ श्रीराम यादव अवकाश पर हैं, उन्हें सुपर जोनल बनाया गया है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव मेडिकल पर चल रहे हैं, मगर उन्हें संडवा चंद्रिका का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
आठ संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील हैं केंद्र
199 परीक्षा केंद्रों में आठ संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। साहबगंज स्थित बाबू संत बख्श सिंह इंटरकालेज संडवा दुबान, इंटरकालेज मानधाता, जयनाथमानव इंटरकालेज बैजलपुर पट्टी, कालू राम इंटरकालेज शीतलागंज, एसपी इंटरकालेज कुंडा, ठा. रामनारायन सिंह शिक्षा संस्थान इंटरकालेज लालगंज, बाबू लाल इंटरकालेज मऊदारा करेटी कुंडा, वेदमाता गायत्री बालिका इंटर कालेज गंगेहटी को संवेदनशील घोषित किया गया है।
जबकि इंटरकालेज पारा हमीदपुर, महावीर सिंह खीरी इंटरकालेज अजगरा, जनता इंटरकालेज गजरिया पटट्ी, चंद्रशेखर मिश्र इंटरकालेज लखनपुरसूर, ठाकुर श्यामसुंदर इंटरकालेज गजरिया, ठा. बलभद्र सिंह इंटरकालेज राहाटीकर लालगंज को अतिसंवेदनशील केंद्र बनाया गया है। इन केद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जीआईसी में बना कंट्रोल रूम, 28 कर्मचारियों की हुई तैनाती
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस ने जीआईसी में परीक्षा केंद्र बनाकर 28 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जीआईसी हरदोपट्टी के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार को कंट्रोलरूम का प्रभारी नामित किया है। 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की मानीटरिंग होगी।

जीजीआईसी में बोर्ड परीक्षा के लिए सीसीटीवी स्क्रीन पर कक्ष देखती प्रिंसपल।- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी में बोर्ड परीक्षा के लिए रोल नंबर लगाते शिक्षक व कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH