फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP ATS busts illegal arms factory in Pratapgarh

यूपी एटीएस ने प्रतापगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Sun, 13 Jun 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jun 2021 08:33 PM IST
सार

  • यूपी एटीएस ने प्रतापगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
  • मुंगेर के कारीगर बनाते थे अलहे, 6 लोगों को एटीएस ने दबोचा

विज्ञापन
UP ATS busts illegal arms factory in Pratapgarh
अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई (फाइल फोटो)

विस्तार

यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडा फोड़ करते हुए प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं जो यहां आकर न सिर्फ अवैध असलहे बना रहे थे बल्कि दूसरे युवकों को इसकी ट्रेनिंग भी दे रहे थे। 

विज्ञापन


यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में तीन युवक मुंगेर के रहने वाले हैं जिसमें शायल आलम, मोहम्मद सरफराज आलम और मोहम्मद आजाद शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर का रहने वाला तिरुपति नाथ वर्मा, प्रतापगढ़ का स्वालीन अंसारी और अखलीन अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 300 कारतूस, 2 पिस्टल, 2 तमंचे, ू देसी कट्टे और 17 अवैध पिस्टल बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

UP ATS busts illegal arms factory in Pratapgarh
तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह बड़ा गिरोह है जो प्रतापगढ़ में असलहे बनाकर यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। इन लोगों के पास से बड़ी संख्या में अवैध कारतूस और अधबने असलहे बरामद किए गए हैं। इसमें अधबनी पिस्टल, तमंचा, देसी कट्टा, खराद मशीन आदि बरामद की गई है।

 

अभियुक्तों के पास से बरामद लगभग 300 कारतूस के बारे में पड़ताल की जा रही है कि यह कहां से इन लोगों को मिले। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि यह असलहे व कारतूस प्रदेश के किन-किन जिलों व राज्यों में कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे। इनके तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं। इस अवैध व्यापार में इन अभियुक्तों के और कौन-कौन सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed