फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Pratapgarh Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022: आज प्रतापगढ़ में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी चर्चा में आप भी हो सकते हैं शामिल

Fri, 17 Dec 2021 01:14 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 01:14 AM IST
सार

पूर्वांचल के नौ अलग-अलग जिलों से होते हुए अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार (17 दिसंबर) को प्रतापगढ़ पहुंचेगा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Pratapgarh Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ को आंवला नगरी के रूप में पूरी दुनिया जानती है। यहां का अमरूद भी काफी प्रसिद्ध है। भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर 'भक्ति धाम' भी यहीं है। राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन मूल रूप से प्रतापगढ़ के ही रहने वाले थे। सुमित्रानंदन पंत, कृपालु महाराज, अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जैसी कई हस्तियों की जन्मस्थली भी प्रतापगढ़ है। 

विज्ञापन


राजनीतिक रूप से भी प्रतापगढ़ की अपनी अलग पहचान है। यहां सात विधानसभा सीट हैं। 2017 चुनाव में इनमें दो पर भाजपा, दो पर अपना दल (एस), एक पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


सियासी माहौल गर्म होने लगा
अब एक बार फिर से प्रतापगढ़ का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। अगले साल चुनाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को प्रतापगढ़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : रेलवे स्टेशन रोड

2. सुबह 11 बजे
युवाओं से बातचीत
स्थान- पीबीपीजी कॉलेज कैंपस

3.दोपहर 1 बजे
महिलाओं से चर्चा
स्थान : जिला पंचायत परिसर

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : शहीद उद्यान पार्क

अब तक 32 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 32 जिलों में ‘सत्ता का संग्राम’ आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद हमारा चुनावी रथ अवध और फिर पूर्वांचल में दाखिल हुआ। यह रथ लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज से होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगा।


‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed