{"_id":"66e32c791d41aa77cd06530f","slug":"unknown-vehicle-crushed-father-and-son-riding-a-bike-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-124487-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता व पुत्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता व पुत्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के मेढ़ावां के पास बिल्डिंग मैटेरियल का काम निपटाकर घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौके पर जबकि पिता की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में सांसें थम गईं।
लालगंज कोतवाली के बेलहा हिरऊ का पुरवा निवासी कन्हैयालाल यादव (45) बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात काम निपटाकर अपने बेटे आशीष यादव (19) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। लालगंज कोतवाली के मेढावां गांव के समीप लखनऊ- वाराणसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता कन्हैया लाल ने लालगंज ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक आशीष लालगंज के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। पिता के साथ वह कामकाज में हाथ बंटाता था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पिता व पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पिता-पुत्र की हादसे में मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि हादसे में पिता व पुत्र की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।