फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Understanding the attitude of district panchayat members became a challenge

जिला पंचायत सदस्यों के रुख को भांपना बना चुनौती

Tue, 22 Jun 2021 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Understanding the attitude of district panchayat members became a challenge
election
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अब सिर्फ दस दिन शेष हैं। तीन दिन बाद से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सत्ताधारी भाजपा, सपा और जनसत्ता दल ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन किसी के पास भी बोर्ड बनाने के लिए सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हैं। ऐसे में जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं, लेकिन सदस्य पत्ता खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। वह शाम को कहीं तो सुबह कहीं और नजर आ रहे हैं। इससे सियासी दिग्गज भी चकराए हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इस बार कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने माधुरी पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने क्षमा सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। अंतिम दौर में सपा ने भी पूर्व ब्लाक प्रमुख सभापति यादव की भयाहू अमरावती देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को मतदान होना है। उसी दिन परिणाम भी आ जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव नजदीक देख जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए सभी दल मशक्कत कर रहे हैं। केवल राजाभैया की पार्टी जनसत्ता से जीते हुए सदस्य ही दूसरे खेमे में नहीं देखे जा रहे। जबकि भाजपा और सपा के समर्थन से कामयाब होने वाले अधिकांश सदस्यों के साथ निर्दल सदस्य सुबह किसी प्रत्याशी के खेमे में तो शाम को दूसरे खेमे में पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की ओर से आयोजित भोज में बुलावे के बाद वह हाजिरी लगाते नजर आ चुके हैं। जिला पंचायत सदस्यों को समझ पाना मुश्किल हो रहा है। वह सभी दलों के संपर्क में हैं। जोड़तोड़ की सियासत चरम पर है। अब देखना यह है कि तीन जुलाई को सदस्यों की वोटिंग के बाद किसके सिर सेहरा बंधता है।

सबसे अधिक सपा के उम्मीदवार जीते
जिला पंचायत में सदस्यों की संख्या 57 है। इस बार पंचायत चुनाव में सबसे अधिक समाजवादी पार्टी के समर्थन से मैदान में उतरे प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई थी। सपा नेताओं का दावा है कि उनके 17 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। जनसत्ता दल के 12, भाजपा के 7 और बसपा के 2 सदस्यों को कामयाबी मिली है। 19 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। यही सदस्य इस चुनाव में निर्णायक साबित होंगे। सभी दल निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पाले में करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed