फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ramleela ground crossing will close today

रामलीला ग्राउंड क्राॅसिंग आज से हो जाएगी बंद

Sat, 23 Dec 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ramleela ground crossing will close today
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
रामलीला ग्राउंड क्रॉसिंग रविवार से बंद हो जाएगी। क्रासिंग से गुजरने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अंडर पास बनाने का काम शुरू हो गया है। काम पूरा करने के लिए रविवार सुबह आठ से दो बजे तक मेगा ब्लाक लिया जाएगा। प्रतापगढ़ के रास्ते गुजरने वाली तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी। दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड होकर रेलवे क्रासिंग पार करके पटखौली वार्ड, जीरियामऊ, बेल्हाघाट आदि गांव और मोहल्ले के लोगों को रोजाना जहां आवागमन बना रहता है वहीं एक विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं का दिनभर आना जाना लगा रहता है। इसके चलते रेल विभाग को यहां क्रॉसिंग बनवानी पड़ी थी, लेकिन सुविधाजनक रास्ता न होने के कारण क्रॉसिंग के रास्ते से कभी ट्रक नहीं गुजरी है। छोटे वाहनों के साथ पैदल आने जाने वाले लोगों की ज्यादा भीड़ रहती थी। ट्रेन के आने पर क्रॉसिंग बंद हो जाती थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने क्रॉसिंग बंद कर अंडर पास बनवाने की मांग की थी। रेल मुख्यालय से इसके लिए स्वीकृति मिल गई। शनिवार सुबह से अंडर पास बनने का कार्य शुरू हो गया। रविवार को अंडर पास बनकर तैयार हो जाएगा और क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाएगा। मेगा ब्लाक के चलते सुबह रायबरेली से चलकर जौनपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन, बनारस से चलकर लखनऊ जाने वाली वन वीपीएल पैसेंजर व लखनऊ से चलकर बनारस जाने वाली टू वीपीएल पैसेंजर ट्रेन, प्रयाग से चलकर फैजाबाद जाने वाली थ्रीएफ पैसेंजर रद्द कर दी गई है। अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल अप और डाउन सुलतानपुर होकर जाएगी वहीं लखनऊ से बनारस जाने वाली इंटर सिटी भी सुलतानपुर के रास्ते गुजरेगी। ट्रेनों को रद्द किए जाने और मार्ग परिवर्तन होने की जानकारी स्टेशन मास्टर इबरार अहमद ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed