फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bolero collides with divider

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, अधेड़ की मौत, पांच घायल

Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bolero collides with divider
accident
तिलक चढ़ाने आए परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक घायल को रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी समदाबाद गांव निवासी नरेंद्र कुमार (55) पुत्र प्रेम नारायण मिश्र गुरुवार को अपनी नातिन दीप्ति मिश्रा पुत्री कमलेश मिश्रा का तिलक चढ़ाने के लिए कुंडा हुए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात करीब दस बजे वह बोलेरो से घर लौट रहे थे। कस्बे के सरयूनगर में उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे उसमें सवार नरेंद्र कुमार, बेटा अमित कुमार, सौरभ कुमार पुत्र श्रीराम लौटन, भोलू मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्र, आकाश पुत्र विनोद कुमार व बादल पुत्र धनश्याम घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला। सभी को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां नरेंद्र कुमार मिश्र की हालत ज्यादा खराब होने पर रात में उनका आपरेशन किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
बेटे अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक पप्पू मिश्रा पुत्र रविशंकर के खिलाफ नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed