फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collides with tree, young man dies, friend injured

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 16 Dec 2023 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, young man dies, friend injured
मृतक राजन सरोज। फाइल फोटो
फोटो -19
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल
बाघराय के लोदीपुर में हुई घटना, खबर मिलने पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। निमंत्रण में शामिल होकर घर जाते समय अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार बलीपुर निवासी राजन सरोज की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राजन सरोज (22) अपने मित्र बचई सरोज (45) के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारी में आयोजित निशान कार्यक्रम में शामिल होने बाघराय के लच्छीपुर गांव आया था। निमंत्रण से देर रात वह बाइक लेकर घर जा रहा था। तभी लोदीपुर के करीब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही राजन की मौत हो गई, जबकि साथी बचई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बचई को उपचार के लिए सीएचसी बाघराय भेजा। राजन के पिता सुरेश भट्टे पर काम करते हैं। राजन पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से पिता सुरेश, मां रन्नु देवी और बहन कंचन समेत सभी भाई रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

आमने-सामने से टकराई बाइक, तीन घायल, एक गंभीर

संग्रामगढ़। खनवारी नहर चौराहा के पास शनिवार दोपहर दो बाइक आमने सामने से टकरा गईं। जिसमें एक बाइक पर बैठे महेशगंज के रमईपुर निवासी पंकज सरोज, अस्थवा निवासी रविंद्र प्रताप और दिशु घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ भेजा। जहां रविंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed