फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collided with a tree on a speed breaker, two friends died, accident happened while returning

Pratapgarh : स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 19 Jul 2025 08:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 08:02 PM IST
सार

धरौली मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। सभी सुसराल में साली के जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a tree on a speed breaker, two friends died, accident happened while returning
मृतक राहुल गौतम। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

धरौली मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। सभी सुसराल में साली के जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। जनपद जौनपुर के त्रिलोचन सराय निवासी 28 वर्षीय राहुल गौतम की साली का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राहुल अपने दो दोस्तों के साथ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर बवरिहा आया था। शुक्रवार की आधी रात वह दोस्तों के साथ बाइक से घर जा रहा था। बाइक पर राहुल के अलावा उसके साथी बदलापुर के शेखपुरा निवासी 24 वर्षीय अखिलेश गौतम व 18 वर्षीय निवासी विशाल गौतम सवार थे।

विज्ञापन


धरौली नहर के करीब बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर करीब स्थित बरगद के पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को अमरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अखिलेश की जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गंभीर हालत में विशाल गौतम को जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक अखिलेश के भी शव को लेकर परिजन आसपुर देवसरा थाने आ गए। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

पहले सड़क के किनारे पेड़ तो अब ब्रेकर ले रहा जान

धरौली नहर की पुलिया काफी समय से जानलेवा बनी हुई है। बीते वर्ष सोनावां से तेरही कार्यक्रम से लौट रहे एक ही परिवार के लोगों की बोलेरो अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। दिसंबर 2024 को बाइक सवार की भी मौत हो गई। जिसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी। पुलिया के समीप स्थित आम के पेड़ को कटवा दिया। मानक के विपरीत सड़क पर मोटे-मोटे ब्रेकर बनवाया। आधी रात इसी स्थल पर बने ब्रेकर के चलते दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed