फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrollable truck trampled old age, came to Lalganj with grandson to make glasses

बेकाबू ट्रक ने वृद्घा को रौंदा, पोते के साथ लालगंज आई थी चश्मा बनवाने

Mon, 30 Aug 2021 08:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

सोमवार को वह अपने पोते अशोक कुमार (16) के साथ साइकिल से लालगंज कस्बे में चश्मा टेस्ट कराने आई थी। चश्मा टेस्ट कराकर वह अपने घर के लिए निकली। जैसे ही बैंक आफ इंडिया के सामने पहुंची। अचानक बेकाबू ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Uncontrollable truck trampled old age, came to Lalganj with grandson to make glasses
लालगंज में ट्रक की चपेट में आने महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

कस्बे से चश्मा टेस्ट कराकर घर जा रही वृद्घा को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के चौखटपुर देवापुर निवासी जलवर्षा (68) वर्मा नगर में सब्जी की दुकान कर परिवार का गुजर बसर करती थी।
विज्ञापन


सोमवार को वह अपने पोते अशोक कुमार (16) के साथ साइकिल से लालगंज कस्बे में चश्मा टेस्ट कराने आई थी। चश्मा टेस्ट कराकर वह अपने घर के लिए निकली। जैसे ही बैंक आफ इंडिया के सामने पहुंची। अचानक बेकाबू ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। साइकिल समेत जलवर्षा ट्रक के चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक दूर जा गिरा और मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह देख आसपास के लोग पहुंच गए। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस बीच मनीपुर गांव से पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी लौट रहे थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed