{"_id":"5a3feff04f1c1b6e468bc7a2","slug":"uncle-seriouly-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से भतीजे की गई जान, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से भतीजे की गई जान, चाचा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने चाचा के साथ रायबरेली से घर लौट रहा था। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली है। इसी बीच मौका पाकर कार सवार मौके से भाग निकला।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी युवराज सिंह (16) पुत्र दीपक सिंह रविवार को चाचा भूपेंद्र सिंह (40) के साथ किसी काम से बाइक से रायबरेली गया था। शाम चार बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला के पास हाईवे पर खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिवंगत के चाचा भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत भुपियामऊ स्थित एटीएल स्कूल का कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।