फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncle killed niece with stick and axe for not cooking food, arrested

Pratapgarh News: खाना न बनाने पर चाचा ने डंडे व कुल्हाड़ी से की थी भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed niece with stick and axe for not cooking food, arrested
गौरा अतरसंड में मंगलवार की रात खाना न बनाने पर नशे में धुत चाचा रामलाल ने भतीजी सोनम (30) की डंडे व कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। नशा उतरने पर साक्ष्य छिपाने का तीन घंटे तक प्रयास किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी अजय कुमार की शादी आठ साल पहले गौरा अतरसंड की रहने वाली सोनम से हुई थी। पुलिस के अनुसार, भाई की मौत के बाद भाभी से रामलाल ने शादी कर ली थी। मंगलवार को चाचा रामलाल भतीजी सोनम की ससुराल ताला पहुंचा।
विज्ञापन

उसे विदा कर घर लाया था। बुधवार दोपहर सोनम का शव खेत के पास मिला था। मृतका के पति अजय की तहरीर पर पुलिस ने रामलाल व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए रामलाल ने बताया कि भतीजी को घर पर छोड़ने के बाद कोनी बाजार जाकर गेहूं बेचा और शराब पी। घर पहुंचने पर सोनम से खाना मांगा। उसने खाना न बनाने की बात कही।
इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी। बुधवार की सुबह होश आने पर सोनम मृत मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर डंडा व कुल्हाड़ी बरामद किया। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ले जाया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सिर में गंभीर चोट के चलते सोनम की मौत हुई थी।
रामलाल करता रहा पछतावा

शराब का नशा उतरने के बाद सोनम को मृत देख रामलाल के होश उड़ गए थे। नशा उतरने के बाद उसे घटना पर पछतावा हो रहा था। पति अजय घटनास्थल पर पहुंचते ही रामलाल पर हत्या का आरोप लगाने लगा।

अजय शव लेकर पहुंचा घर, मचा कोहराम

कंधई के ताला निवासी अजय कुमार बृहस्पतिवार को पत्नी सोनम का पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर घर पहुंचा। जिसे देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed