फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncle and nephew's bier arose together, hearts trembled with screams

Pratapgarh News: एक साथ उठीं चाचा भतीजे की अर्थियां, चीत्कार से कांप उठे कलेजे

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew's bier arose together, hearts trembled with screams
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परसुपुर गांव में शुक्रवार की शाम चाचा भतीजे का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों की एक साथ अर्थी उठते ही लोगों के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा कांप उठा।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी विपिन कुमार (30) व उसका भतीजा सोनू कुमार (18) बुधवार की शाम सुलतानपुर जनपद निमंत्रण में शामिल होने गए थे।
रात के समय बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। बृहस्पतिवार की शाम चाचा भतीजे का शव गांव के पास सड़क किनारे गड्ढ़े में मिला।
विज्ञापन

मौके से बाइक भी बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण प्रकाश में आया। घर के करीब ही परिजनों ने दोनों के शवों को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





आपूर्ति निरीक्षक की जांच में कालाबाजारी का खुलासा


विपणन गोदाम हीरागंज में सिंगल स्टेप योजना के तहत होम डिलीवरी किए जाने वाले सरकारी खाद्यान्न के ट्रक चालक पर कालाबाजारी के लगे आरोपी की जांच करने बृहस्पतिवार की रात आपूर्ति निरीक्षक कुंडा शिवकुमार मिश्र पहुंचे। जांच के दौरान तीन ट्रक खड़े मिले। मामले में आपूर्ति निरीक्षक ने ठेकेदान विनय सिंह से स्पष्टीकरण मांगते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पत्र भेजा है। शुक्रवार को दिन भर यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।











शातिर बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल


महेशगंज थाना क्षेत्र के आजादनगर से बदगवां जाने वाली नहर की पटरी से तीन शातिर बदमाशों को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से छह चोरी की बकरियां, तमंचा व 1150 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए शैलेंद्र यादव, महेंद्र यादव निवासी ओझा का पुरवा, राजेश सरोज उर्फ पुराजी निवासी ब्रह्मचारी का पुरवा मजरे मादामई ने बताया कि 4 बकरियां नरियावां से और 3 बकरियां अहलादगंज गांव से चुराई है। उसके पास से मोटर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं कुंडा पुलिस ने भी सिलिंडर व बैटरी चोरी करने वाले विपिन व राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed