फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ujjwala Yojna...Good news for women, gas connection will be available for free

Ujjwala Yojna: महिलाओं के लिए खुशखबरी, मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन 

Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 08:57 PM IST
सार

  • छूटे हुए परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए फिर शुरू होगी प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना 

विज्ञापन
Ujjwala Yojna...Good news for women, gas connection will be available for free
Ujjwala scheme

विस्तार

गांव में अभी भी चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें जुलाई माह में मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना को एक बार फिर प्रारंभ करने का फैसला लिया है। इसमें उन परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा, जो अभी तक योजना के लाभ से वंचित हैं।

विज्ञापन


जिले के 1193 गांवों में अभी भी ऐसे गरीब परिवार हैं, जहां महिलाएं चूल्हे पर रोटी बना रही है।केंद्र सरकार ने इन महिलाओं को राहत देने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना प्रारंभ हो रही है। योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महिलाओं के नाम ही गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए उनके पास आधारकार्ड और राशनकार्ड होना अनिवार्य है। जिले में 1,36,213 को पहले ही उज्ज्वला गैस योजना के तहत कनेक्शन दिया जा चुका है।
विज्ञापन


महिलाओं को कनेक्शन लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें भरा हुआ गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप पहली बार में दी जाएगी। इसके बाद वह अपनी आवश्यकता के अनुरूप सिलेंडर को रिफिल करा सकेंगे। केंद्र सरकार के इस फैसले से उन परिवारों को लाभ मिलेगा, जो पिछली बार लेने से वंचित हो गए थे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी जिले में लगभग 73,000 गरीब परिवार ऐसे हैं, जिनके यहां चूल्हे पर रोटी बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक लाभार्थी निकट की एजेंसी पर करें आवेदन 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत पात्र लाभार्थी निकट की गैस एजेंसियों पर आवेदन करना प्रारंभ कर दें। जुलाई माह में योजना का शुभारंभ होते ही मुफ्त कनेक्शन बांटना प्रारंभ हो जाएगा। 

पहले से कनेक्शन, तो नहीं मिलेगा लाभ 

अगर किसी लाभार्थी ने पहले से अपने नाम कनेक्शन ले रखा है, तो उसे दूसरा कनेक्शन नहीं मिलेगा। इसीलिए आवेदकों से पहले आधारकार्ड और राशनकार्ड लिया जा रहा है। अगर देश के किसी हिस्से में लाभार्थी के नाम कनेक्शन होगा, तो कंप्यूटर में नाम डालते ही बता देगा। 




जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना दूसरी बार प्रारंभ हो रही है। पात्र महिलाएं निकट की गैस एजेंसी पर मुफ्त कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकती है। जुलाई  में मुफ्त कनेक्शन वितरण का कार्य प्रारंभ होगा।  -नमन यादव, सेल्स ऑफीसर, इंडियन ऑयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed