फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uday Pratap will be under house arrest for two days

उदय प्रताप रहेगे नजर बंद

Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uday Pratap will be under house arrest for two days
udai pratap singh
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार रात दस बजे तक नजरबंद रहेंगे। मोहर्रम के दिन ताजिया के जुलूस के रास्ते पर भंडारे के आयोजन को लेकर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह शेेखपुर आशिक स्थित हनुमान मंदिर पर मोहर्रम के दिन भंडारे का आयोजन करते हैं। मंदिर के सामने से निकली सड़क से ताजिया का जुलूस भी निकलता है।
विज्ञापन

इस दौरान दो समुदायों के बीच विवाद की आशंका बनी रहती है। उदय प्रताप इस बार भी मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर भंडारा करने पर अड़े हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नौ सितंबर की शाम पांच बजे से दस सितंबर की रात दस बजे तक उदय प्रताप को नजरबंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान वह भदरी महल में ही रहेंगे। जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दिन मंदिर पर भंडारा करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed