फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Typhoid and malaria attack on innocent people

मासूमों पर टाइफाइड और मलेरिया का अटैक

Sat, 06 Oct 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Oct 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Typhoid and malaria attack on innocent people
MALARIA - फोटो : self
तेजी से बदल रहे मौसम के बीच मासूम बच्चों पर टाइफाइड और मलेरिया ने अटैक कर दिया है। तेज बुखार के साथ उन्हें शरीर में ऐंठन और उल्टी-दस्त की शिकायत है। कई बच्चों के आंत और लीवर में घाव बन गया है। दो दिन के भीतर जिला अस्पताल में ऐसे 50 बच्चों को डाक्टरों ने भर्ती किया है।  इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि इससे वैक्टिरिया भी तेजी से फैल रहे हैं। इससे वायरल फीवर के साथ टाइफाइड और मलेरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में हैं। गुरुवार और शुक्रवार को बुखार से तप रहे 50 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें ज्यादातर टाइफाइड से पीड़ित थे। इनमें कई बच्चों की हालत गंभीर थी। इलाज के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल पा रहा था। चिकित्सक इलाज के साथ ही बच्चों के तीमारदारों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेनवार्ड में टाइफाइड से पीड़ित अंतू के बिहारगंज निवासी प्रिया (2) पुत्री रामबहादुर, पूर्वी सहोदरपुर निवासी प्रदीप (2) पुत्र प्रेमचंद्र, राजगढ़ कोपा निवासी बेबी (1 माह) पुत्री मोहम्मद अनीस, भंगवा निवासी श्लोक मिश्र (5) पुत्र प्रशांत, यहियापुर कंधई निवासी अजनान (4) पुत्र नफीस, अजगरा रानीगंज निवासी मारिया (3 माह) पुत्री मोहम्मद निजाम, राजगढ़ बबुरहा निवासी माही (7) पुत्री अरुण श्रीवास्तव समेत 35 बच्चों को भर्ती कराया गया। वहीं ओपीडी में आए 75 बच्चों को दवा देकर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मानी जाए तो इन दिनों ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की ही भीड़ है। ज्यादातर लोग टाइफाइड से पीड़ित हैं।  
विज्ञापन


यह है टाइफाइड की पहचान   
0 मरीज को तेज बुखार  
0 पेट में दर्द बने रहना
0 उल्टी और सिर में दर्द  
0 शरीर में अकडन  

वैक्टिरिया के चलते टाइफाइड बुखार होता है। मच्छर के काटने से मलेरिया बुखार। मौसम बदलने के साथ ही यह बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। टाइफाइड की चपेट में आने के बाद बच्चों के लीवर और आंत में घाव बन जा रहा है। जिससे उन्हें कठोर चीजें खाने में दिक्कत के साथ पेटदर्द की शिकायत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अनिल गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।   

टाइफाइड से बचने के लिए यह करें उपाय
0 शुद्ध पानी पीना चाहिए।  
0 सप्ताह भर से बुखार है तो जांच कराएं  
0 बासी खाना नहीं खाएं   
0 खुले में शौच न जाएं
0 खाना खाने से पहले हाथ साफ करें
0 ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed