{"_id":"5eebba7f4e5c7b2bfd7f4626","slug":"two-youths-die-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
Fri, 19 Jun 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी शीतला प्रसाद दर्जी (28) पुत्र भुल्लर बीते 13 मई को मुंबई से घर आ गया था। बुधवार की रात में लगभग दस बजे वह दुकान की सफाई कर रहा था। इसी बीच दुकान में ही लगे खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया।
शोरशराबे पर घर के लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसका शव लेकर रात को ही घर चले आए।
उसकी मौत से पत्नी व घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी तीन वर्ष की पुत्री अंकिता व छह माह का बेटा अयांश है। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव में धुन्नीलाल सरोज के घर पुताई का काम चल रहा था। बुधवार की देर शाम पेंटिंग करते समय प्रयागराज होलागढ़ थाना के मकूनपुर गांव निवासी रवि शंकर (30) पुत्र मेवालाल सीढ़ी से गिर गया। सीढी के पास पंखे के ऊपर गिर जाने से वह करंट की चपेट में आ गया।
इससे रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा पेंटर दीपक पुत्र रामपाल निवासी कमोली बीरभानपुर को हल्की खरोंच आई हैं। देर रात तक मृतक के परिजन व मकान मालिक के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा।
रात के 11 बजे तक बात नहीं बनने पर सूचना बाघराय थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा मेवालाल निवासी उमरिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि धुन्नीलाल सरोज ने घर पर बुलाकर रहस्यमय ढंग से भांजे को मौत के घाट उतार दिया।
पेंटर रविशंकर की मौत से उसकी पत्नी साधना, बहन कल्पना, मां राजकुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बाघराय का कहना है कि रविशंकर की मौत करंट से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। उचित कार्रवाई की जाएगी।