फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths caught stealing were tied in a tree and beaten

चोरी करते पकड़े गए दो युवकों को पेड़ में बांधकर पीटा

Tue, 29 Jun 2021 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing were tied in a tree and beaten
प्रतापगढ़। कार मैकेनिक के गैराज से दिनदहाड़े सामान चुराकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने दबोच लिया। उन्हें पेड़ से बांधकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस गैराज मालिक और पकड़े गए चोरों को अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे नरसिंहभान में कार मैकेनिक मुन्ना मिस्त्री का गैराज है। सोमवार की सुबह दो चोर गैराज का ताला तोड़कर सामान ई-रिक्शा पर लादकर जाने लगे। तभी आसपास के लोगों को शंका हुई। लोगों ने पीछा करते हुए शोर मचाया तो चोर ई-रिक्शे से उतरकर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों चोरों के अलावा गैराज मालिक को भी अपने साथ कोतवाली ले गई। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना पता जोगापुर कांशीराम कालोनी बताया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पानी भरने के विवाद में पीटा, अस्पताल में जमीन पर हुआ उपचार
सीएचसी पहुंचे पूर्व विधायक की नाराजगी के बाद चेते स्वास्थ्यकर्मी
संडवाचंद्रिका। रंजिश के कारण रविवार की शाम पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां सभी का उपचार परिसर में जमीन पर ही स्वास्थ्यकर्मी करने लगे। इस बीच अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद सभी का बेहतर उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के कपासी निवासी राम आसरे कनौजिया का अपने पड़ोसी राम प्यारे कनौजिया से जमीन को लेकर विवाद चल आ रहा है। जिसे लेकर कई बार उनके बीच विवाद हो चुका है। रविवार की रात राम आसरे की बहू मीरा देवी (45) पड़ोसी राम प्यारे के घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इस दौरान राम प्यारे के परिवार के लोग भी पानी भरने आ गए। दोनों पक्षों में पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी होने लगी। राम प्यारे समेत परिवार के अन्य लोगों ने मीरा देवी पर हमला बोल दिया। वह किसी तरह भागकर घर में घुस गई।

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मीरा की बेटी काजल (21), सुधा (15) व आंचल (11) को जमकर लाठी डंडे से पीटा। दूसरे पक्ष से कोमल (16), सुनीता (45) घायल हो गई। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाचंद्रिका लाई। यहां स्वास्थ्य कर्मचारी जमीन पर लेटाकर घायलों को उपचार करने लगे। इस बीच वहां पहुंचे पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। जिसके बाद सभी को अंदर ले जाकर इलाज शुरू हो सका। घायल मीरा, काजल, आंचल और सुधा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed