{"_id":"662c95bef7b9ded7c10bf362","slug":"two-youth-returning-from-wedding-ceremony-died-in-a-road-accident-dumper-hit-the-bike-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर
Sat, 27 Apr 2024 11:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:35 AM IST
सार
बाघराय थाना क्षेत्र के भटपुरवा भाव गांव निवासी शिवम शर्मा (23) वर्ष पुत्र रामकैलाश शर्मा अपने मित्र प्रिंश शर्मा (17) पुत्र रिंकू शर्मा के साथ अपने घर से बाइक से शादी समारोह में शामिल होने शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज के भगौतीपुर श्रृंगवेरपुर घाट गया हुआ था।
विज्ञापन
दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस चौकी के करीब शकरदहा मोड़ डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। राम वन गमन मार्ग पर कार्य में लगे डंपर की चपेट में आ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के भटपुरवा भाव गांव निवासी शिवम शर्मा (23) वर्ष पुत्र रामकैलाश शर्मा अपने मित्र प्रिंश शर्मा (17) पुत्र रिंकू शर्मा के साथ अपने घर से बाइक से शादी समारोह में शामिल होने शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज के भगौतीपुर श्रृंगवेरपुर घाट गया हुआ था। देर रात घर लौटते समय बिहार पुलिस चौकी के समीप शकरदहा मोड़ पर जेठवारा की ओर से मिट्टी लोडकर रामवनगमन मार्ग पर कार्य में लगी डंपर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की दोनों दूर जा गिरे। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को गंभीर चोटे आईं। राहगीरों की सूचना पर बाघराय थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज और बिहार चौकी प्रभारी लालजी राम दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन