{"_id":"5ef646c08ebc3e42fc5999dc","slug":"two-women-of-kunda-found-corona-infected-number-of-111-reached-in-the-district-pratapgarh-news-ald2794747121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा की दो महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, जिले में 111 पहुंची संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा की दो महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, जिले में 111 पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
two women of kunda found corona infected number of 111 reached in the district
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इनमें एक महिला गर्भवती है। एक महिला का इलाज प्रयागराज तो दूसरी का लखनऊ में चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 111 पहुंच गई है। इनमें 99 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। छह कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है।
कुंडा के मझिलगांव की रहने वाली एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। उसके संपर्क में आने के कारण परिवार की ही 48 साल की एक महिला भी संक्रमित हो गई। लक्षण दिखने पर परिवार के लोग उसे लेकर केजीएमसी लखनऊ पहुंच गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी जानकारी सीएमओ को देकर परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपलिंग कराने को कहा है। वहीं कुंडा के बिहरिया गांव की एक 37 वर्षीय गर्भवती महिला का इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जांच में उसके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 111 पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों में एलवन अस्पताल लालगंज में तीन भर्ती हैं। एक का लखनऊ और एक का प्रयागराज में इलाज चल रहा है।
अब तक 4413 लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक जिले के 5093 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा है। वहां से 4413 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 111 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 680 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक और मरीज हो गया डिस्चार्ज
लखनऊ में भर्ती कोरोना संक्रमित एक और मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हो गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।