फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two sides fiercely beaten over dance

डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Wed, 09 Dec 2020 10:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two sides fiercely beaten over dance
मंगलवार को सहालग में भैरोपुर में राजमार्ग पर लगा रहा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
संडवा चन्द्रिका। बारात में डांस को लेकर बराती व घराती के बीच मारपीट हो गई। बरातियों ने रिश्तेदारी में आए युवकों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। जान बचाकर भाग रहे युवकों की बाइक तोड़ दी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो सका। जिसके पुलिस की निगरानी में विवाह की रस्म पूरी हो सकी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बसखोरी निवासी राम फकीरे वर्मा के बेटे की बारात आठ दिसंबर को थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा निवासी ननकू वर्मा के घर गई थी। द्वारपूजा के दौरान शादी में शामिल होने गए ननकू के रिश्तेदार राजेंद्र, जीतेंद निवासी नरी व अमेठी के संग्रामपुर के पुन्यपुर निवासी दिलीप वर्मा बारात के बीच पहुंच गए। बारात में वे भी डांस करने लगे। जिसे लेकर विवाद हो गया और देखते ही मारपीट होने लगी। गांव के लोगों ने कुछ बरातियों को पीट दिया। इस बीच वहां उपस्थित लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद वही रिश्तेदार दो बाइक से अपने घर जाने लगे। रास्ते में गांव के लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसके चलते वे बाइक छोड़कर भाग निकले। बुधवार सुबह परमेश्वर पुलिया के पास दो क्षतिग्रस्त बाइक लावारिस मिली। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने उठा ले गई। अंतू एसओ ने बताया कि बारातियों की पिटाई करने वाले लोगों की बाइक है। जब वे बाराती को पीट रहे थे तो गांव के लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर लोग बाइक नोहर वर्मा के घर के पास छोड़कर चले गए थे। उन्होंने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने किया रानीगंज सीएचसी का निरीक्षण
रानीगंज। सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के लिए डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, डीसीपीएम रानीगंज अस्पताल पहुंचे। उपस्थिति पंजिका देखने के बाद मरीजों से मुलाकात किए। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। रानीगंज सीएचसी में कोरोना जांच के नाम पर वसूली का मामला प्रकाश में आने पर सीएमओ ने डॉक्टर सीपी शर्मा को जांच के लिए भेजा था। उनके साथ डीसीपीएम नाजिम, अंकित और सुनील श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed