{"_id":"5d3f3e0c8ebc3e6c97361ec1","slug":"two-sides-conflict-pratapgarh-news-ald250811476","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशान चढ़ाने के दौरान दो पक्षों मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशान चढ़ाने के दौरान दो पक्षों मारपीट
विज्ञापन
marpeet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशान चढ़ाने के दौरान दो पक्षों मारपीट
आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। निशान चढ़ाने के दौरान डीजे पर डंास करते समय बाहरी लडक़े महिलाओं से अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने पास स्थित दुकानों में तोडफ़ोड़ कर दी। मारपीट में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी संतलाल पाल पुत्र झगड़ू सोमवार को रिश्तेदार व परिजनों के साथ चौहरजन धाम में निशान चढ़ाने जा रहे थे। मंदिर से एक किलोमीटर पहले ही निशान के साथ डीजे पर परिजन व रिश्तेदार सभी नाच रहे थे। इस दौरान मंदिर के आसपास के युवक भी नाचने लगे। इस बीच किसी युवक ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर दी। यह देख दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। घटना में एक पक्ष से पीरानगर कुंडा के वीरेंद्र मिश्र, अनुपम मिश्र, थरवई थाना के शोभनाथ पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज दूसरे पक्ष के लोग आसपास की दुकानों में तोडफ़ोड़ करने लगे। दूसरे पक्ष से अशोक कुमार सरोज, लक्ष्मण सरोज व दो अज्ञात लोग घायल हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। संतलाल की तहरीर पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।