फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two real brothers died in a road accident accident In Pratapgarh

प्रतापगढ : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जा रहे थे प्रयागराज

Mon, 14 Nov 2022 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 01:25 PM IST
सार

कोहड़ौर टाउन एरिया के करिस्ता गांव के रहने वाले राकेश सोनी उर्फ रिंकू (26) और राजेश सोनी (25) पुत्र हजारीलाल सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पॉलिटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे और परीक्षा देने के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

विज्ञापन
Two real brothers died in a road accident accident In Pratapgarh
प्रतापगढ़ : राकेश सोनी और राकेश सोनी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना सुबह सवा छह बजे के करीब हुई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों भाई स्टेशन जा रहे थे कि यह घटना हुई है।

विज्ञापन



कोहड़ौर टाउन एरिया के करिस्ता गांव के रहने वाले राकेश सोनी उर्फ रिंकू (26) और राजेश सोनी (25) पुत्र हजारीलाल सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पॉलिटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे और परीक्षा देने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद सड़क पर जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। एक्सीडेंट करने वाला ट्रक पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह के जगदीश ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

थाना इलाके के करिश्ता गांव निवासी हजारी लाल सोनी का छोटा बेटा राजेश सोनी (25) प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी।कोहंडौर स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने सोमवार सुबह उसका बड़ा भाई राकेश उर्फ रिंकू सोनी (27) अपाची बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। नई बाजार कोहंडौर स्टेशन मोड़ के पास पंहुचने पर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दोनों को पीछे से रौंद दिया।


हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर तेजी से भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को तुरंत पहचान भी लिया। सूचना मिलते ही परिजन भी भागकर पहुंच गए, लेकिन आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मी एक घंटे तक नहीं आए। सगे भाइयों को ट्रक के रौंदने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए।


लोग पुलिस के मौके पर पहुंचने को लेकर आक्रोश जताने लगे। थाने पर जाकर सूचना देने के बाद पुलिसकर्मी आए तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। बाद में सीओ सिटी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद करीब 11 बजे बजे दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने से परिजन व भीड़ आक्रोशित 

थाना इलाके के नई बाजार में सुबह छह बजे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था जिस पर स्थानीय भीड़ व परिजनों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया।लोंगो का आरोप है कि मौत की सूचना के घंटों बाद पुलिस आई। तथा लोग ट्रक चालक व मालिक को बुलाने की जिद पर अड़े थे। मृतक के पिता व बड़ा भाई मनोज उर्फ पिंटू मेला व बाजारो में अंगूठी वह पायल आदि रेडीमेड सामानों की दुकान लगाते हैं। माता- गायत्री देवी गृहणि हैं। 


तीन भाई, दो बहन थे मृतक
मृतक तीन भाई थे। मनोज सोनी पिंटू (29), राकेश सोनी (26), राजेश सोनी (25) हैं। मनोज की शादी हो चुकी है। राकेश उर्फ रिंकू की पढ़ाई पूरी हो गई है। उसकी शादी होनी वाली थी और इसके लिए लड़की भी देखी जा चुकी है। सबसे छोटा भाई राजेश प्रयागराज में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। इनको दो बहन पिंकी (34) और पूजा (26) हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed