फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two pharmacists suspended for administering an expired injection to the SDM's daughter.

Pratapgarh News: एसडीएम की बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर दो फार्मासिस्ट सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two pharmacists suspended for administering an expired injection to the SDM's daughter.
सीएचसी लालगंज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह की आठ साल की बेटी श्रेयसी सिंह को एक्सपायरी इंजेक्शन फार्मासिस्ट ने लगा दिया। बुखार होने पर एसडीएम बेटी को लेकर सीएचसी गए थे।
विज्ञापन

इंजेक्शन की एक्सपायरी जून 26 थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सीएमओ और डीएम से शिकायत की। शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने सख्त कार्रवाई की। सीएचसी लालगंज के स्टोर प्रभारी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार शुक्ला और ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट देव कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में दोनों को डिप्टी सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि स्टोर प्रभारी ने स्टोर से एक्सपायरी इंजेक्शन जारी किया और देव कुमार दुबे ने बिना तिथि देखे इंजेक्शन लगा दिया। स्टोर को सील कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed