{"_id":"643999d5a2c14000e305b04b","slug":"two-people-died-in-road-accident-pratapgarh-news-c-3-1-104489-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सुल्तानपुर के पूरे कालिका गांव के मानिक राम तिवारी (60) साइकिल से शुक्रवार की सुबह रानीगंज के पृथ्वीगंज बाजार जा रहे थे।
इस बीच वह कोहंड़ौर के परशुरामपुर गांव स्थित नाती मोनू की ससुराल जाने के लिए रुके। इस दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित कार की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोहंड़ौर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं राजगढ़ संवाददाता के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के रामप्रसाद शर्मा (65) शुक्रवार की सुबह साइकिल से शहर की ओर जा रहे थे। भुपियामऊ चौराहे के पास प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें प्रयाराज के एसआरएन के लिए रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।